Bhakti Voice
अध्याय 272 श्लोक

सांख्ययोग

सांख्ययोगः

The Yoga of Eternal Knowledge & Self-Realization

अध्याय का आध्यात्मिक सार

भगवान श्रीकृष्ण आत्मा की अमरता और अविनाशी स्वरूप का उपदेश देते हैं, निष्काम कर्मयोग का मार्ग दिखाते हैं तथा स्थितप्रज्ञ पुरुष के लक्षणों और शांति के मार्ग का वर्णन करते हैं।

अध्याय 2 के श्लोक

72 श्लोक उपलब्ध
श्लोक 2.1

तं तथा कृपयाविष्टमश्रुपूर्णाकुलेक्षणम् | विषीदन्तमिदं वाक्यमुवाच मधुसूदनः ||२-१||

संजय ने कहा -- इस प्रकार करुणा और विषाद से अभिभूत,  अश्रुपूरित नेत्रों वाले आकुल अर्जुन से मधुसूदन ने यह वाक्य कहा

श्लोक 2.2

कुतस्त्वा कश्मलमिदं विषमे समुपस्थितम् | अनार्यजुष्टमस्वर्ग्यमकीर्तिकरमर्जुन ||२-२||

श्री भगवान् ने कहा -- हे अर्जुन ! तुमको इस विषम स्थल में यह मोह कहाँ से उत्पन्न हुआ?  यह आर्य आचरण के विपरीत न तो स्वर्ग प्राप्ति का साधन ही है और न कीर्ति कराने वाला ही है

श्लोक 2.3

क्लैब्यं मा स्म गमः पार्थ नैतत्त्वय्युपपद्यते | क्षुद्रं हृदयदौर्बल्यं त्यक्त्वोत्तिष्ठ परन्तप ||२-३||

हे पार्थ क्लीव (कायर) मत बनो। यह तुम्हारे लिये अशोभनीय है, हे ! परंतप हृदय की क्षुद्र दुर्बलता को त्यागकर खड़े हो जाओ

श्लोक 2.4

कथं भीष्ममहं सङ्ख्ये द्रोणं च मधुसूदन | इषुभिः प्रतियोत्स्यामि पूजार्हावरिसूदन ||२-४||

अर्जुन ने कहा -- हे मधुसूदन ! मैं रणभूमि में किस प्रकार भीष्म और द्रोण के साथ बाणों से युद्ध करूँगा। हे अरिसूदन, वे दोनों ही पूजनीय हैं

श्लोक 2.5

गुरूनहत्वा हि महानुभावान् श्रेयो भोक्तुं भैक्ष्यमपीह लोके | हत्वार्थकामांस्तु गुरूनिहैव भुञ्जीय भोगान् रुधिरप्रदिग्धान् ||२-५||

इन महानुभाव गुरुजनों को मारने से इस लोक में भिक्षा का अन्न भी ग्रहण करना अधिक कल्याण कारक है, क्योंकि गुरुजनों को मारकर मैं इस लोक में रक्तरंजित अर्थ और काम रूप भोगों को ही भोगूँगा

श्लोक 2.6

न चैतद्विद्मः कतरन्नो गरीयो यद्वा जयेम यदि वा नो जयेयुः | यानेव हत्वा न जिजीविषामस्- तेऽवस्थिताः प्रमुखे धार्तराष्ट्राः ||२-६||

हम नहीं जानते कि हमें क्या करना उचित है। हम यह भी नहीं जानते कि हम जीतेंगे, या वे हमको जीतेंगे, जिनको मारकर हम जीवित नहीं रहना चाहते वे ही धृतराष्ट्र के पुत्र हमारे सामने युद्ध के लिए खड़े हैं

श्लोक 2.7

कार्पण्यदोषोपहतस्वभावः पृच्छामि त्वां धर्मसम्मूढचेताः | यच्छ्रेयः स्यान्निश्चितं ब्रूहि तन्मे शिष्यस्तेऽहं शाधि मां त्वां प्रपन्नम् ||२-७||

करुणा के कलुष से अभिभूत और कर्तव्यपथ पर संभ्रमित हुआ मैं आपसे पूछता हूँ, कि मेरे लिये जो श्रेयष्कर हो, उसे आप निश्चय करके कहिये, क्योंकि मैं आपका शिष्य हूँ; शरण में आये मुझको आप उपदेश दीजिये

श्लोक 2.8

न हि प्रपश्यामि ममापनुद्याद् यच्छोकमुच्छोषणमिन्द्रियाणाम् | अवाप्य भूमावसपत्नमृद्धं राज्यं सुराणामपि चाधिपत्यम् ||२-८||

पृथ्वी पर निष्कण्टक समृद्ध राज्य को और देवताओं के स्वामित्व को प्राप्त होकर भी मैं उस उपाय को नहीं देखता हूँ, जो मेरी इन्द्रियों को सुखाने वाले इस शोक को दूर कर सके

श्लोक 2.9

एवमुक्त्वा हृषीकेशं गुडाकेशः परन्तप | न योत्स्य इति गोविन्दमुक्त्वा तूष्णीं बभूव ह ||२-९||

संजय ने कहा -- इस प्रकार गुडाकेश परंतप अर्जुन भगवान् हृषीकेश से यह कहकर कि हे गोविन्द "मैं युद्ध नहीं करूँगा" चुप हो गया

श्लोक 2.10

तमुवाच हृषीकेशः प्रहसन्निव भारत | सेनयोरुभयोर्मध्ये विषीदन्तमिदं वचः ||२-१०||

हे भारत (धृतराष्ट्र) ! दोनों सेनाओं के बीच में उस शोकमग्न अर्जुन को भगवान् हृषीकेश ने हँसते हुए से यह वचन कहे

भगवद्गीता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

What is the core message of the Bhagavad Gita for modern daily life?

The fundamental message of the Bhagavad Gita is Nishkama Karma—performing one's prescribed duties with complete diligence and enthusiasm, while remaining unattached to the outcome, success, or failure. In modern daily life, this teaching frees individuals from anxiety, chronic stress, and fear of judgment by shifting the focus entirely to excellence of effort in the present moment rather than obsessive worry over future results.

What are the four primary paths of Yoga explained in the Gita?

The Gita harmonizes four major spiritual disciplines (Yogas) to suit different human temperaments: • Karma Yoga (The Yoga of Action): Selfless service dedicated to the Divine without personal desire for rewards. • Bhakti Yoga (The Yoga of Devotion): Loving surrender, prayer, chanting, and meditation on the Supreme Lord. • Jnana Yoga (The Yoga of Knowledge): Analytical inquiry and discernment between the eternal soul and the temporary physical body. • Dhyana/Raja Yoga (The Yoga of Meditation): Mental stillness, breath mastery, and focused contemplation on the inner self.

What does 'Karmanye Vadhikaraste Ma Phaleshu Kadachana' (Gita 2.47) mean?

Verse 2.47 is one of the most famous shlokas in the Gita: 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन । मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि ॥'. It means: 'You have a right to perform your prescribed duty, but you are never entitled to the fruits of your actions. Never let the fruits of action be your motive, nor let your attachment be to inaction.' This profound aphorism teaches that while action is within human control, outcomes are governed by cosmic laws, time, and external factors. Focusing on the work itself leads to peace, whereas obsessing over rewards causes grief.

What is the Gita's teaching on the Immortal Soul (Atman) in Chapter 2?

In Chapter 2 (Sankhya Yoga), Lord Krishna explains that the physical body is mortal and constantly changing through childhood, youth, and old age, but the conscious soul (Atman) is eternal, indestructible, and unchangeable. As stated in verse 2.22 and 2.23, just as a person discards worn-out garments and puts on new ones, the soul casts off old bodies and takes on new ones at death. Weapons cannot cleave the soul, fire cannot burn it, water cannot wet it, and wind cannot wither it.