मोक्षसंन्यासयोग
मोक्षसंन्यासयोगः
The Yoga of Supreme Liberation & Complete Surrender
सम्पूर्ण गीता का सार, त्याग और संन्यास की पराकाष्ठा, और भगवान का पावन आश्वासन: 'सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज' — सब धर्मों को मुझे समर्पित कर केवल मेरी शरण में आओ, मैं तुम्हें समस्त पापों से मुक्त कर दूंगा।
अध्याय 18 के श्लोक
78 श्लोक उपलब्धसंन्यासस्य महाबाहो तत्त्वमिच्छामि वेदितुम् | त्यागस्य च हृषीकेश पृथक्केशिनिषूदन ||१८-१||
अर्जुन ने कहा -- हे महाबाहो ! हे हृषीकेश ! हे केशनिषूदन ! मैं संन्यास और त्याग के तत्त्व को पृथक्-पृथक् जानना चाहता हूँ
काम्यानां कर्मणां न्यासं संन्यासं कवयो विदुः | सर्वकर्मफलत्यागं प्राहुस्त्यागं विचक्षणाः ||१८-२||
श्रीभगवान् ने कहा -- (कुछ) कवि (पण्डित) जन काम्य कर्मों के त्याग को "संन्यास" समझते हैं और विचारशील जन समस्त कर्मों के फलों के त्याग को "त्याग" कहते हैं
त्याज्यं दोषवदित्येके कर्म प्राहुर्मनीषिणः | यज्ञदानतपःकर्म न त्याज्यमिति चापरे ||१८-३||
कुछ मनीषी जन कहते हैं कि समस्त कर्म दोषयुक्त होने के कारण त्याज्य हैं; और अन्य जन कहते हैं कि यज्ञ, दान और तपरूप कर्म त्याज्य नहीं हैं
निश्चयं शृणु मे तत्र त्यागे भरतसत्तम | त्यागो हि पुरुषव्याघ्र त्रिविधः सम्प्रकीर्तितः ||१८-४||
हे भरतसत्तम ! उस त्याग के विषय में तुम मेरे निर्णय को सुनो। हे पुरुष श्रेष्ठ ! वह त्याग तीन प्रकार का कहा गया है
यज्ञदानतपःकर्म न त्याज्यं कार्यमेव तत् | यज्ञो दानं तपश्चैव पावनानि मनीषिणाम् ||१८-५||
यज्ञ, दान और तपरूप कर्म त्याज्य नहीं है, किन्तु वह नि:सन्देह कर्तव्य है; यज्ञ, दान और तप ये मनीषियों (साधकों) को पवित्र करने वाले हैं
एतान्यपि तु कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा फलानि च | कर्तव्यानीति मे पार्थ निश्चितं मतमुत्तमम् ||१८-६||
हे पार्थ ! इन कर्मों को भी, फल और आसक्ति को त्यागकर करना चाहिए, यह मेरा निश्चय किया हुआ उत्तम मत है
नियतस्य तु संन्यासः कर्मणो नोपपद्यते | मोहात्तस्य परित्यागस्तामसः परिकीर्तितः ||१८-७||
नियत कर्म का त्याग उचित नहीं है; मोहवश उसका त्याग करना "तामस त्याग" कहा गया है
दुःखमित्येव यत्कर्म कायक्लेशभयात्त्यजेत् | स कृत्वा राजसं त्यागं नैव त्यागफलं लभेत् ||१८-८||
जो मनुष्य, कर्म को दु:ख समझकर शारीरिक कष्ट के भय से त्याग देता है, वह पुरुष उस राजसिक त्याग को करके कदापि त्याग के फल को प्राप्त नहीं होता है
कार्यमित्येव यत्कर्म नियतं क्रियतेऽर्जुन | सङ्गं त्यक्त्वा फलं चैव स त्यागः सात्त्विको मतः ||१८-९||
हे अर्जुन ! "कर्म करना कर्तव्य है" ऐसा समझकर जो नियत कर्म आसक्ति और फल को त्यागकर किया जाता है, वही सात्त्विक त्याग माना गया है
न द्वेष्ट्यकुशलं कर्म कुशले नानुषज्जते | त्यागी सत्त्वसमाविष्टो मेधावी छिन्नसंशयः ||१८-१०||
जो पुरुष अकुशल (अशुभ) कर्म से द्वेष नहीं करता और कुशल (शुभ) कर्म में आसक्त नहीं होता, वह सत्त्वगुण से सम्पन्न पुरुष संशयरहित, मेधावी (ज्ञानी) और त्यागी है
भगवद्गीता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
What is the core message of the Bhagavad Gita for modern daily life?
The fundamental message of the Bhagavad Gita is Nishkama Karma—performing one's prescribed duties with complete diligence and enthusiasm, while remaining unattached to the outcome, success, or failure. In modern daily life, this teaching frees individuals from anxiety, chronic stress, and fear of judgment by shifting the focus entirely to excellence of effort in the present moment rather than obsessive worry over future results.
What are the four primary paths of Yoga explained in the Gita?
The Gita harmonizes four major spiritual disciplines (Yogas) to suit different human temperaments: • Karma Yoga (The Yoga of Action): Selfless service dedicated to the Divine without personal desire for rewards. • Bhakti Yoga (The Yoga of Devotion): Loving surrender, prayer, chanting, and meditation on the Supreme Lord. • Jnana Yoga (The Yoga of Knowledge): Analytical inquiry and discernment between the eternal soul and the temporary physical body. • Dhyana/Raja Yoga (The Yoga of Meditation): Mental stillness, breath mastery, and focused contemplation on the inner self.
What is the supreme promise of Chapter 18: 'Sarva Dharman Parityajya' (Gita 18.66)?
Verse 18.66 is regarded by Acharyas as the Charama Shloka (the ultimate concluding decree) of the Bhagavad Gita: 'सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज । अहं त्वां सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः ॥'. Lord Krishna instructs: 'Abandon all varieties of secondary dharmas and duties, and simply surrender unto Me alone. I shall liberate you from all sinful reactions and bondages; do not grieve.' It offers the reassuring promise of divine grace and unconditional liberation to anyone who surrenders with sincere faith.
