विश्वरूपदर्शनयोग
विश्वरूपदर्शनयोगः
The Vision of the Cosmic Universal Form
दिव्य दृष्टि द्वारा भगवान के विराट विश्वरूप का रोमांचक दर्शन जिसमें अनंत सूर्य, समस्त देवता, कालपुरुष और चराचर जगत एक साथ दिखाई देते हैं।
अध्याय 11 के श्लोक
55 श्लोक उपलब्धमदनुग्रहाय परमं गुह्यमध्यात्मसंज्ञितम् | यत्त्वयोक्तं वचस्तेन मोहोऽयं विगतो मम ||११-१||
अर्जुन ने कहा -- मुझ पर अनुग्रह करने के लिए जो परम गोपनीय, अध्यात्मविषयक वचन (उपदेश) आपके द्वारा कहा गया, उससे मेरा मोह दूर हो गया है
भवाप्ययौ हि भूतानां श्रुतौ विस्तरशो मया | त्वत्तः कमलपत्राक्ष माहात्म्यमपि चाव्ययम् ||११-२||
हे कमलनयन ! मैंने भूतों की उत्पत्ति और प्रलय आपसे विस्तारपूर्वक सुने हैं तथा आपका अव्यय माहात्म्य (प्रभाव) भी सुना है
एवमेतद्यथात्थ त्वमात्मानं परमेश्वर | द्रष्टुमिच्छामि ते रूपमैश्वरं पुरुषोत्तम ||११-३||
हे परमेश्वर ! आप अपने को जैसा कहते हो, यह ठीक ऐसा ही है। (परन्तु) हे पुरुषोत्तम ! मैं आपके ईश्वरीय रूप को प्रत्यक्ष देखना चाहता हूँ
मन्यसे यदि तच्छक्यं मया द्रष्टुमिति प्रभो | योगेश्वर ततो मे त्वं दर्शयात्मानमव्ययम् ||११-४||
हे प्रभो ! यदि आप मानते हैं कि मेरे द्वारा वह आपका रूप देखा जाना संभव है, तो हे योगेश्वर ! आप अपने अव्यय रूप का दर्शन कराइये
पश्य मे पार्थ रूपाणि शतशोऽथ सहस्रशः | नानाविधानि दिव्यानि नानावर्णाकृतीनि च ||११-५||
श्रीभगवान् ने कहा -- हे पार्थ ! मेरे सैकड़ों तथा सहस्रों नाना प्रकार के और नाना वर्ण तथा आकृति वाले दिव्य रूपों को देखो
पश्यादित्यान्वसून्रुद्रानश्विनौ मरुतस्तथा | बहून्यदृष्टपूर्वाणि पश्याश्चर्याणि भारत ||११-६||
हे भारत ! (मुझमें) आदित्यों, वसुओं, रुद्रों तथा अश्विनीकुमारों और मरुद्गणों को देखो, तथा और भी अनेक इसके पूर्व कभी न देखे हुए आश्चर्यों को देखो
इहैकस्थं जगत्कृत्स्नं पश्याद्य सचराचरम् | मम देहे गुडाकेश यच्चान्यद् द्रष्टुमिच्छसि ||११-७||
हे गुडाकेश ! आज (अब) इस मेरे शरीर में एक स्थान पर स्थित हुए चराचर सहित सम्पूर्ण जगत् को देखो तथा और भी जो कुछ तुम देखना चाहते हो, उसे भी देखो
न तु मां शक्यसे द्रष्टुमनेनैव स्वचक्षुषा | दिव्यं ददामि ते चक्षुः पश्य मे योगमैश्वरम् ||११-८||
परन्तु तुम अपने इन्हीं (प्राकृत) नेत्रों के द्वारा मुझे देखने में समर्थ नहीं हो; (इसलिए) मैं तुम्हें दिव्यचक्षु देता हूँ, जिससे तुम मेरे ईश्वरीय 'योग' को देखो
एवमुक्त्वा ततो राजन्महायोगेश्वरो हरिः | दर्शयामास पार्थाय परमं रूपमैश्वरम् ||११-९||
संजय ने कहा -- हे राजन् ! महायोगेश्वर हरि ने इस प्रकार कहकर फिर अर्जुन के लिए परम ऐश्वर्ययुक्त रूप को दर्शाया
अनेकवक्त्रनयनमनेकाद्भुतदर्शनम् | अनेकदिव्याभरणं दिव्यानेकोद्यतायुधम् ||११-१०||
उस अनेक मुख और नेत्रों से युक्त तथा अनेक अद्भुत दर्शनों वाले एवं बहुत से दिव्य भूषणों से युक्त और बहुत से दिव्य शस्त्रों को हाथों में उठाये हुये
भगवद्गीता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
What is the core message of the Bhagavad Gita for modern daily life?
The fundamental message of the Bhagavad Gita is Nishkama Karma—performing one's prescribed duties with complete diligence and enthusiasm, while remaining unattached to the outcome, success, or failure. In modern daily life, this teaching frees individuals from anxiety, chronic stress, and fear of judgment by shifting the focus entirely to excellence of effort in the present moment rather than obsessive worry over future results.
What are the four primary paths of Yoga explained in the Gita?
The Gita harmonizes four major spiritual disciplines (Yogas) to suit different human temperaments: • Karma Yoga (The Yoga of Action): Selfless service dedicated to the Divine without personal desire for rewards. • Bhakti Yoga (The Yoga of Devotion): Loving surrender, prayer, chanting, and meditation on the Supreme Lord. • Jnana Yoga (The Yoga of Knowledge): Analytical inquiry and discernment between the eternal soul and the temporary physical body. • Dhyana/Raja Yoga (The Yoga of Meditation): Mental stillness, breath mastery, and focused contemplation on the inner self.
Why did Lord Krishna reveal His Cosmic Form (Vishwaroop) in Chapter 11?
In Chapter 11 (Vishwaroopa Darshana Yoga), upon Arjuna's humble request, Lord Krishna granted him divine vision (Divya Chakshu) to behold His infinite, transcendental cosmic form. Arjuna witnessed countless universes, planets, gods, sages, and time itself manifesting within the Supreme Lord. This revelation proved that God is both transcendent and immanent—the source, sustainer, and ultimate destiny of all cosmic existence.
