राधा कृष्ण भजन
राधे राधे बरसाने वाली राधे भजन के बोल और अर्थ
Bhakti Voice
भक्ति वॉइस
Read this page
बरसाना की श्री राधा रानी और भगवान कृष्ण को समर्पित एक सुंदर भक्ति भजन। इसका जाप करने से मन को अपार शांति मिलती है।
भजन के बोल (Lyrics in Hindi)
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे
कान्हा के जिया को लुभाने वाली राधे
बोले है साँसे राधे नाम
हो सुबह हो या शाम, जपले राधे नाम
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे
आँखों में भी हो राधे, साँसों में भी हो राधे
कर ले तू राधे की बातें, मिल जाए यूँ सौगातें
हो जाए मन ये गुलाम
हो सुबह हो या शाम, जपले राधे नाम
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे
रट नाम राधे राधे, पूरे हो काम आधे
तू राधे नाम गा ले, मन राधे में लगा ले
जाएंगे रीझ घनश्याम
हो सुबह हो या शाम, जपले राधे नाम
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे
राह और ये ठिकाना, सब झूठा है फसाना
बन राधे का दीवाना, न दूर कहीं जाना
चरणों में इनके सारे धाम
हो सुबह हो या शाम, जपले राधे नाम
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे
